

(ha ha ha)
एक मोटा हाथी
घूमने चला
दूसरे हाथी को उसने बुलाया
दोनों हाथी साथ में चले
झूम-झूमकर आगे बढ़े
दो मोटे हाथी
घूमने चले
तीसरे हाथी को साथ में बुलाया
तीनों हाथी साथ में चले
हँसते-गाते आगे बढ़े (hahaha)
तीन मोटे हाथी घूमने चले
चौथे हाथी को साथ में बुलाया
चारों हाथी साथ में चले
धम्मक-धम्मक आगे बढ़े
चार मोटे हाथी
घूमने चले
पाँचवें हाथी को साथ में बुलाया
पाँचों हाथी साथ में चले
मस्ती करते आगे बढ़े (yay!)
एक, दो, तीन, चार,
पाँच
हाथियों ने किया मज़ेदार नाच
सूंड हिलाई, कान हिलाए
मिलकर सबने गीत सुनाए (hahaha) (shhh...)